इटली बिरला पैलेस
एकांशी बेड पर बेहोश पड़ी थी। उसकी आँखें बंद थीं। माथे पर गहरी चोट थी। दोनों हाथों पर भी गंभीर ज़ख्म थे और पैरों में छाले पड़ चुके थे। उसके आसपास दो फीमेल डॉक्टर और तीन नर्स खड़ी थीं। एकांशी का चेकअप चल रहा था। डॉक्टर ने उसके दोनों पैरों पर बैंडेज कर दी। इसके बाद उसके दोनों हाथों पर भी पट्टियाँ बांधी गईं। अंत में माथे की चोट पर भी बैंडेज लगाई गई। रुद्र वहीं पास में खड़ा था, हाथ बांधे हुए।









Write a comment ...